Recognition

सम्मान, अभिनन्दन एवं पुरस्कार

divider

1. संस्कृत साहित्य में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए आपको भारत सरकार ने सन् 1991 में ‘पद्मश्री’ अलंकरण से विभूषित किया।

2. भारतीय विद्याभवन बंगलौर द्वारा गुरु गंगेश्वरानन्द वेदरत्न पुरस्कार 2005।

3. दिल्ली संस्कृत अकादमी द्वारा महर्षि वाल्मीकि सम्मान 2010-2011 (डेढ़ लाख रु०) से 24.8.2011 को सम्मानित।

4. भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त 2010 को संस्कृत भाषा की सेवा के लिए ‘राष्ट्रपति सम्मान’।

5. “विशिष्ट पुरस्कार” उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (1992) द्वारा (25000रु०) संस्कृत साहित्य की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया।

6. ‘वेद-पंडित’ पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन द्वारा 1995।

7. “पण्डित राज जगन्नाथ संस्कृत पद्य रचना पुरस्कार” दिल्ली संस्कृत अकादमी द्वारा संस्कृत मौलिक काव्य रचना “आत्मविज्ञानम्” (संस्कृत महाकाव्य) पर 1997 में।

8. “बीरबल साहनी पुरस्कार” 1993 में “वेदों में आयुर्वेद” पर (11,000 रु०) उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ द्वारा।

9. ‘के०एन० भाल पुरस्कार वर्ष’ 2000 में ‘वेदों में विज्ञान’ ग्रन्थ पर (20,000 रु०) उ०प्र० हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा।

10. ‘हजारीप्रसाद द्विवेदी अनुशंसा पुरस्कार’ 1988, ‘अथर्ववेद का सांस्कृतिक अध्ययन’, ग्रन्थ पर उ०प्र० हिन्दी संस्थान, लखनऊ द्वारा।

11. वेद-वेदाङ्ग पुरस्कार (25000रु०), आर्य समाज-सान्ताक्रुज, मुम्बई (2000)।

12. आचार्य गोवर्धन शास्त्री पुरस्कार (1991) गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार द्वारा।

13. संस्कृत वर्ष सम्मान पत्र, सम्पूर्णानन्द सं० वि०वि०, वाराणसी (2000)।

14. राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सहस्राब्दि सम्मान (23.09.2000) सहस्राब्दि विश्व हिन्दी सम्मेलन, नई दिल्ली द्वारा।

15. वैदिक विद्वान् पुरस्कार (1995) सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, दिल्ली।

16. विद्यामार्तण्ड स्वामी धर्मानन्द स्मृति पुरस्कार (5000रु०) 1998, आर्य वानप्रस्थ एवं विरक्त आश्रम, ज्वालापुर, हरिद्वार।

17. ‘Certificate of Honour International Conference on History of Mathematics’ (गुरुकुल कांगड़ी वि०वि० हरिद्वार) (16 दिसम्बर 1999)।

18. ‘ज्ञानगिरि सम्मान’ प्रशासनिक अध्ययन संस्थान मुजफ्फरपुर (19.02.1991)।

19. रत्नप्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट गोरखपुर द्वारा ‘रत्नप्रकाश सम्मान’ (2006)।

20. ‘आर्य विभूषण पुरस्कार 2008​’ (रु० बीस हजार) राव हरिश्चन्द्र आर्य चेरिटेबुल टूट नागपुर द्वारा।

21. ‘Lifetime Achievement Award’ by All India Carpet Manufacturers Association, Bhadohi. March 2011.

सूरीनाम के राष्ट्रपति ने 1990 में और मारीशस के राष्ट्रपति ने 1991 में आपका विशेष सम्मान किया था। विदेशों में लन्दन यूनिवर्सिटी के प्राच्य विभाग ने 1989 में, फ्रैंकफर्ट यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग ने 1989 में, ईस्ट-वेस्ट यूनिटी यूनिवर्सिटी न्यूयार्क ने 1990 में, टोरंटो यूनिवर्सिटी संस्कृत विभाग ने 1990 में, सूरीनाम यूनिवर्सिटी के मेडिकल कालेज ने 1990 में, गुयाना यूनिवर्सिटी के साइंस विभाग ने 1990 में आपका सार्वजनिक अभिनन्दन किया । इसके अतिरिक्त आर्य शताब्दी समारोह, नई दिल्ली द्वारा 1975, महर्षि दयानन्द निर्वाण शताब्दी अजमेर द्वारा 1983, आर्यसमाज शताब्दी समारोह कलकत्ता द्वारा 1985 में सम्मानित किया गया। विन्ध्य गौरव सम्मान 1999, विन्ध्य महोत्सव समिति द्वारा प्रदान किया गया।

आपकी इन रचनाओं पर उत्तर प्रदेश एवं केन्द्रीय सरकार से पुरस्कार प्राप्त हुए हैं :- 1. अर्थविज्ञान और व्याकरण- दर्शन 1952, 2. संस्कृत व्याकरण 1972, 3. संस्कृत निबन्धशतकम् 1977, 4. राष्ट्रगीतांजलिः 1981, 5. भक्ति-कुसुमाञ्जलिः 1990, 6. अथर्ववेद का सांस्कृतिक अध्ययन 1991, 7. वेदों में आयुर्वेद 1995, 8. आत्मविज्ञानम् 1995, 9. वेदों में राजनीतिशास्त्र- 1997, 10. वेदों में विज्ञान 2004

आपको तीन अभिनन्दन ग्रन्थ समर्पित किए गए-1. डॉ० कपिलदेव द्विवेदी अभिनन्दन ग्रन्थ (81वें जन्मदिवस पर), 2. अभिनन्दन भारती एवं संस्कृत वाङ्मय में पर्यावरण चेतना (86वें जन्मदिवस पर), 3. सारस्वत साधना के मनीषी एवं संस्कृत वाङ्मय में विज्ञान (91वें जन्मदिवस पर)।

Shopping Cart